उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के शुरुआती दिनों में ही 5 लाख से अधिक संख्या में तीर्थ यात्रियों ने चारों धामों में दर्शन कर लिए हैं।

देहरादून

 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के शुरुआती दिनों में ही 5 लाख से अधिक संख्या में तीर्थ यात्रियों ने चारों धामों में दर्शन कर लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आना चाहते हैं और यात्रा की शुरुआती दिनों में ही 5 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने यहां पर दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है और मई महीने में यात्रा फुल फ्लैश में रहेगी और उस दौरान भी भारी संख्या में तीर्थ यात्री आएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को लेकर सभी प्रयास किए गए हैं और तीर्थ यात्री यहां से दर्शन करके अच्छा अनुभव लेकर जाएं यही कोशिश जारी है।