उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को धार देना शुरू कर दिया है।

देहरादून

 

उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को धार देना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 2 और 3 तारीख को उत्तराखंड में रहेंगे। दौरे की शुरुआत 2 तारीख को प्रदेश मुख्यालय में होने वाले संगठनात्मक महामंथन से होगी। बैठकों को 9 श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी से फीडबैक और कोर कमेटी-विधायकों के साथ रणनीतिक चर्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि इन बैठकों से संगठन की जमीनी हकीकत परखी जाएगी और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंआवाला क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न मंदिरों में दर्शन भी करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 2-3 तारीख को उत्तराखंड में रहेंगे, 2 तारीख को 9 श्रेणियों में संगठनात्मक बैठकें होंगी। बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर महामंथन होगा। साथ ही वे कुंआवाला में मंदिर दर्शन भी करेंगे।