देहरादून
28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा देहरादून में होने जा रहे विशेष सत्र को लेकर आज विधानसभा भवन देहरादून में कार्यमंत्रणा की बैठक की गई। बतौर विधानसभा अध्यक्षा रितु खंडूरी भूषण ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक को लेकर संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विशेष सत्र संसद में ले गए नारी शक्ति वंदन और आरक्षण से जुड़े विधेयक के प्रस्ताव जिसे विपक्ष ने अस्वीकार किया उसी को लेकर लाया जा रहा है और क्योंकि एक दिवसीय सत्र है तो ऐसे में कार्य मंत्रणा में भी एक ही एजेंट है यानी नारी शक्ति सम्मान और संवैधानिक अधिकार को लेकर एजेंडा तय किया गया।