देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की खामियों को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा कई सवाल उठाए जाने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने पलटवार किया है।

देहरादून

 

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की खामियों को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा कई सवाल उठाए जाने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने पलटवार किया है। हनी पाठक ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे अपने आप में मिसाल है, इससे वन्यजीवों की प्राइवेसी बनी हुई है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य में प्रदेश को यह बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि हादसों से बचने के लिए लोगों से अपील की जा रही है कि स्पीड लिमिट में चलें व हाईवे पर कम स्पीड ही रखें। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि ढाई घंटे के सफर में हर जगह बैरिकेडिंग, सेफ्टी लाइट्स और सेफ्टी नंबर लिखे हैं और एक्सप्रेसवे सभी सुविधाओं से लैस है, जिससे अगर कोई घटना होती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी वही उन्होने दावा किया कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह सुरक्षित है और यात्रियों को भी नियमों का पालन करना चाहिए।