चारधाम यात्रा: जल व्यवस्थाओं पर फोकस

देहरादून -चारधाम यात्रा को सुचारू और सुविधाजनक बनाने के लिए जल संस्थान ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा मार्गों पर पेयजल, स्वच्छता और जल गुणवत्ता को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। हैंडपंपों की मरम्मत, फिल्ट्रेशन सिस्टम और प्यूरीफायर जैसी व्यवस्थाओं के जरिए साफ पानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

इसी क्रम में मुख्य महाप्रबंधक इं. डी.के. सिंह ने बताया कि विभाग पहले से ही चारधाम यात्रा का अनुभव रखता है, इसलिए इस बार व्यवस्थाओं को और बेहतर किया गया है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों हैंडपंप दुरुस्त किए गए हैं, आयरन की समस्या वाले क्षेत्रों में समाधान किया गया है और प्यूरीफायर लगाए गए हैं। साथ ही टैंकर, साइनबोर्ड और एलईडी डिस्प्ले के जरिए यात्रियों को लगातार जानकारी दी जाएगी, जिससे यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।