देहरादून: वन्यजीवों के बढ़ते हमलों को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है और लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां खतरा ज्यादा है, वहां एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
साथ ही यह भी कहा गया है कि बाहर खुले में कचरा या ग्रीन वेस्ट न डाला जाए, जिससे वन्यजीव आबादी की ओर आकर्षित न हों। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कई स्तर पर कार्रवाई की जा रही है और लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि गांवों में रहने वाले लोग सुरक्षित रहें और वन्यजीवों के हमलों को रोका जा सके।