नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दलों के खिलाफ आक्रोश रैली

देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र में सैकड़ों महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दलों के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली।

इस दौरान महिलाओं ने पदयात्रा करते हुए जोरदार नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

कार्यक्रम में मौजूद गणेश जोशी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति अब जागरूक है और अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर जवाब दे रही है।