देहरादून -उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में अन्य दलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा महिलाओं को नेतृत्व देने का काम बीजेपी ने किया है। केंद्र का बिल पास न होने के बाद भी भाजपा की प्राथमिकता महिलाओं को आगे बढ़ाने की रहेगी।
पूर्व में भी पंचायत चुनाव में भाजपा ने महिलाओं को 50% की भागीदारी दी थी तमाम कई ऐसी योजनाएं हैं जो प्रदेश की महिलाओं पर फोकस है ऐसे में आगामी चुनाव में भी अच्छा खासा योगदान प्रदेश में महिलाओं का रहेगा उन्होंने यह भी कहा की उत्तराखंड जो आज हमको मिला है उसमें महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है लिहाजा महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण के मामले में भाजपा हमेशा अन्य दलों से आगे ही रही है