देहरादून
नारी सशक्तिकरण को लेकर उत्तराखंड में एक बड़ी पहल सामने आई है। प्रदेश की महिलाओं से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आगे आने की अपील की जा रही है। इसके तहत महिलाओं से 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान किया गया है। इस अभियान को महिलाओं के सम्मान, अधिकार और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है। सरकार का मानना है कि महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी से यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा, “मैं उत्तराखंड की समस्त मातृशक्ति से निवेदन करती हूं कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ें और मिस्ड कॉल देकर अपने समर्थन को दर्ज कराएं।