देहरादून
पश्चिम बंगाल के राजनीतिक माहौल को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। चुनाव से पहले नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और विभिन्न दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी राज्य की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए बदलाव की संभावना जताई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर है और जनता मौजूदा सरकार से नाराज है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भय और डर का माहौल बनाया गया है, जिससे लोगों में निराशा है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार वहां डबल इंजन की सरकार बनेगी।