बीजेपी के स्थापना दिवस को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां तेज हैं। इस बार 6 अप्रैल को कार्यक्रमों को स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ा गया है।

देहरादून

बीजेपी के स्थापना दिवस को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां तेज हैं। इस बार 6 अप्रैल को कार्यक्रमों को स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ा गया है।प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने बताया कि पार्टी कार्यालयों में ध्वजारोहण, संगोष्ठी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ता अपने घरों पर भी पार्टी का झंडा फहराएंगे।उन्होंने कहा कि यह दिन पार्टी के संघर्ष और योगदान को याद करने का गौरवशाली अवसर है।