देहरादून
आज भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यों व उसको आगे बढ़ाने को लेकर एक विचारधारा के साथ आगे चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने इसको लेकर कहा कि इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा के कार्यों, विचारधारा और पार्टी को यहां तक पहुंचाने में जिन महान लोगों ने अपना योगदान दिया है उसके संबंध में अवगत करवाना था। साथ ही पार्टी और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बना रहे जिससे केंद्र व राज्यों की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का लगातार सहयोग मिलता रहे।