देहरादून
उत्तराखंड में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अपना चार्ज संभाल लिया है। हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार में खजान दास को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें समाज कल्याण सहित कई विभाग दिए गए हैं। विधानसभा में विधिवत पूजा अर्चना के बाद खजनदास ने चार्ज ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको दी गई है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। खजान दास ने पारदर्शी सरकार की बात कहते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग की तरफ से जो वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है उस राशि में बढ़ोतरी की जाएगी और इसको 6 हजार किया जाएगा। इसके अलावा खजान दास ने कहा कि जो लोग कई जगह से और गलत तरीके से पेंशन ले रहे हैं उनकी जांच हो रही है और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पैसे की रिकवरी भी होगी।