देहरादून
उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल है, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने सफलतापूर्वक चार वर्ष पूरे किए हैं और इसी क्रम में केंद्रीय नेताओं का लगातार उत्तराखंड दौरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और उनका बार-बार उत्तराखंड आना राज्य के प्रति उनके आत्मीय लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री का दौरा तय होता है तो पूरे उत्साह और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य को 21वीं सदी के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ा जा रहा है।