उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने पार्टी में महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण को लेकर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा है।

देहरादून

 

उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने पार्टी में महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण को लेकर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से मातृशक्ति का सम्मान किया है और उन्हें निर्णय लेने वाली मुख्य भूमिकाओं में आगे बढ़ाया है।

​कमलेश रमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का उल्लेख करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा, महिलाओं की आवाज अब और बुलंद होगी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया है।

​प्रवक्ता ने कैबिनेट में महिलाओं की संख्या पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को अग्रणी पंक्ति में रखा है। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि आज हर सेक्टर में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बहुत सोच-समझकर निर्णय लेता है और आने वाले समय में हर समर्पित महिला कार्यकर्ता को उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।