उत्तराखंड का लोक प्रसिद्ध त्योहार फूलदेही आज के दिन चमोली जिले में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, बड़ी बात तो यह है कि उत्तराखंड का लोक प्रसिद्ध त्योहार फूलदेही कई ग्रामीण इलाकों में धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुका है लेकिन आज भी कई ऐसे दूरस्थ गांव हैं जहां के ग्रामीण फूलदेही का त्यौहार सदियों से चली आ रही रीति रिवाज अनुसार बड़े ही धूमधाम से आज भी मना रहे हैं,
इसी कड़ी में आज के दिन छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने हर घर मैं जाकर उनके चौखट पर रंग-बिरंगे फूल बरसा कर उनसे दाल चावल चीनी गुड़ तेल नमक आटा इत्यादि खाद्य सामग्री मांग कर फूलों देवी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया , तो वही आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे किस तरह से लोगों के घर आंगन में जाकर रंग-बिरंगे फूल बरसा कर फूलदेही का महापर्व मनाते हुए देखे जा रहे हैं,,