गैरसैंण विधानसभा की गैलरी में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना हो रही है।

गैरसैंण

 

गैरसैंण विधानसभा की गैलरी में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि राज्यपाल ने इन कलाकृतियों को देखकर कलाकारों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा कलाकारों ने गंगा और प्रदेश की संस्कृति को बेहद खूबसूरती से चित्रों में उकेरा है।

गैरसैंण विधानसभा की गैलरी इन दिनों उत्तराखंड की संस्कृति और आस्था की झलक से सजी हुई है। यहां युवा कलाकारों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से गंगा और प्रदेश की लोक परंपराओं को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया है।

 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने बताया कि राज्यपाल ने इन कलाकृतियों की सराहना करते हुए कलाकारों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कलाकृतियों को उत्तराखंड के बड़े-बड़े मंचों पर भी प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

 

ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि विधानसभा की गैलरी में युवा कलाकारों ने जिस तरह गंगा और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को चित्रों के माध्यम से दर्शाया है, वह बेहद सराहनीय है और इससे प्रदेश की कला को नई पहचान मिल रही है।