उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर से लेकर बड़े कार्यक्रमों तक अभियान चलाए जाएंगे। विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बनाना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी, ताकि सरकार के कामकाज की जानकारी सीधे मतदाताओं तक पहुंच सके।

भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भरद्वाज का कहना है कि उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना बेहद जरूरी है और पार्टी को पूरा विश्वास है कि जनता का समर्थन उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उनके अनुसार, गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं ने लोगों के बीच भरोसा पैदा किया है, इसी भरोसे के आधार पर भाजपा कार्यकर्ता आने वाले महीनों में बूथ से लेकर लोकसभा स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचकर सरकार के कार्यों को बताएंगे।