23 मार्च को भाजपा सरकार 2.O के 4 साल पूरे होने जा रहे है इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रम प्रदेश भर में करने जा रही है जिसमें 7 मार्च को हरिद्वार में सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा गया है।

देहरादून

 

23 मार्च को भाजपा सरकार 2.O के 4 साल पूरे होने जा रहे है इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रम प्रदेश भर में करने जा रही है जिसमें 7 मार्च को हरिद्वार में सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार पहुंचेंगे जिसको लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि इन चार वर्षो में भाजपा सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए हैं इसको लेकर भाजपा कई कार्यक्रम चलाने जा रही है उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड आना भाजपा को मजबूती देगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग भरेगी। कुंदन परिहार ने कहा कि अमित शाह देश के गृहमंत्री ही नहीं बल्कि उन्हें एक अच्छी योजनाकार के रूप में भी जाना जाता है इसलिए उनके यहां आने से हमें मजबूती मिलेगी और हम काफी उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि गृहमंत्री में शाह के स्वागत के लिए भाजपा तैयार है और भव्य स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा।