परेड ग्राउंड में उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सांस्कृतिक रंग में रंगा दून

दून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 का समापन कार्यक्रम भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मेयर, विधायक और सांसद भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने महोत्सव परिसर में लगाए गए स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प के स्टॉलों का निरीक्षण किया और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की सराहना की। समापन अवसर पर लोक गायकों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परेड ग्राउंड में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और पूरा वातावरण उत्सव एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।