उत्तराखंड में महिला और युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस, 15 फरवरी तक चलेगा मैपिंग अभियान

-उत्तराखंड में मतदाता सूची को और अधिक सशक्त व समावेशी बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में महिलाओं की संख्या मतदाता सूची में पचास प्रतिशत से अधिक होने और युवा वर्ग की मजबूत भागीदारी को देखते हुए यह पहल की गई है। इस अभियान के तहत एक फरवरी से पंद्रह फरवरी के बीच बूथ लेवल ऑफिसर्स अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर विशेष रूप से महिलाओं और युवा मतदाताओं से संपर्क स्थापित करेंगे।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि इस दौरान बीएलओ यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि कोई भी महिला या युवा मतदाता मैपिंग प्रक्रिया से छूट न जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकतम महिलाओं और युवाओं की मैपिंग की कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली जाएगी, जिससे मतदाता सूची और अधिक सटीक और व्यापक बन सके।