देहरादून
आगामी 16 फरवरी को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन कूच करेगी। जिसको लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई। प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत ने प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और गढ़वाल मंडल के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और सभी से कूच को सफल बनाने की अपील भी की।