केंद्रीय बजट 2026–27 पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जताया संतोष

देहरादून— केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 01 फरवरी 2026 को संसद में केंद्रीय बजट 2026–27 प्रस्तुत किए जाने के बाद प्रदेश में बजट को लेकर उत्साह देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकत्र होकर बजट भाषण को देखा और उस पर चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बजट को जनभावनाओं के अनुरूप बताते हुए इसे देश और प्रदेश के लिए हितकारी करार दिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2025 में 50 लाख करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 54 लाख करोड़ रुपये किया जाना देश की मजबूत आर्थिक दिशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों को विशेष राहत दी गई है और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है, जिसका सबसे अधिक लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। उन्होंने मड़ुआ फसल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में सबसे अधिक एमएसपी मड़ुए का है और उत्तराखंड का मड़ुआ गुणवत्ता में श्रेष्ठ होने के कारण किसानों को अच्छा लाभ देगा।

उन्होंने तराई क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती, इको-टूरिज्म को बढ़ावा, छोटे शहरों में पर्यटन विकास, आयुर्वेद टेस्टिंग लैब की स्थापना और हरिद्वार को फार्मा हब के रूप में मजबूती मिलने की बात कही। साथ ही, दवाइयों विशेषकर कैंसर की दवाइयों के सस्ते होने, लखपति दीदी योजना और कृषि के डिजिटाइजेशन को भी उन्होंने बजट की बड़ी उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा और इस बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

 

बाइट—- गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड