देहरादून
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर और इस पूरे हत्याकांड में vip के नाम का खुलासा न होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस वरिष्ट नेता हरीश रावत ने बीते दिन इंडिया एलायंस के नेताओं के साथ बैठक करी। जिसका मुख्य उद्देश्य रहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी के हत्याकांड में वीआईपी के नाम का अबतक खुलासा नहीं हुआ है , जिससे अंकिता को पूरा न्याय नहीं मिला है और अब इसको लेकर आने वाली आठ फरवरी को महापंचायत की जाएगी। वहीं महापंचायत को लेकर प्रदेश भाजपा के विधायक व पार्टी प्रवक्ता ख़ज़ान दास ने राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने में सरकार ने किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी, मुख्यमंत्री धामी ने सीबीआई जांच की संतुति भी दे दी है, लेकिन आने वाला समय चुनाव का है इसलिए इसमें राजनीति भी की जा रही है।