देहरादून
काले झंडे दिखाने पर भाजपा का बयान, कांग्रेस पैदा कर रही राज्य में अराजकता का माहौल पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को उत्तरकाशी में और अब प्रदेश अध्यक्ष को गोपेश्वर में काले झंडे दिखाए गये। इसको भाजपा ने कांग्रेस की बौखलाहट बताया।
मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए प्रदेशभर में जन जन की सरकार,जन जन के द्वार अभियान चल रहा है जिसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इसी से कांग्रेस में बौखलाहट है। मनवीर चौहान ने कहा कि अब तक इस अभियान से लगभग साढे तीन लाख से अधिक लोगों ने इसमे हिस्सा लिया। कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना सबका अधिकार है लेकिन इस तरह से कार्यक्रमों में विरोध करना और रास्ता रोक करके मंत्रियों और नेताओं का रास्ता रोककर विरोध करना यह बिल्कुल लोकतंत्र के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी हमेशा एक तरह से प्रदेश में अराजकता फैली करके प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है.