मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सरकार गंभीर, जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। इस विषय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए इस समय एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ा प्रबंधन को बेहतर करने, वन क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने और रेस्क्यू सेंटर स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत अन्य आवश्यक उपाय भी किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार के लिए जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में हर हाल में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।