उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक सी.एस. तोमर ने प्रदेश के मौजूदा मौसम को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक सी.एस. तोमर ने प्रदेश के मौजूदा मौसम को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि नवंबर और दिसंबर की तरह जनवरी माह में भी अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पास उपलब्ध ऑब्जर्वेशनल डाटा में फिलहाल बारिश या हिमपात का कोई ठोस रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि, ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से बारिश और बर्फबारी की जानकारी जरूर मिली है। सी.एस. तोमर के अनुसार आने वाले दिनों में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हैं, जिसके चलते खासतौर पर मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। इससे साफ है कि फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।