प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही घेर बाढ़ की गंभीर समस्या को लेकर राज्य सरकार को केंद्र से बड़ी राहत मिलने वाली है।

देहरादून

 

प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही घेर बाढ़ की गंभीर समस्या को लेकर राज्य सरकार को केंद्र से बड़ी राहत मिलने वाली है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी कि इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। हाल ही में एक कार्यक्रम और उसके बाद हुई वर्चुअल बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें पहली किस्त के रूप में 90 करोड़ रुपये देने पर सहमति बनी है। मंत्री गणेश जोशी के अनुसार, कुछ तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं, जिसके बाद शीघ्र ही यह राशि राज्य को प्राप्त हो जाएगी। इस फंड से प्रदेश के कई प्रभावित इलाकों में घेर बाढ़ की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। वहीं, मंत्री ने अंकिता मामले पर पूछे गए सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सरकार संवेदनशील मामलों को लेकर भी गंभीर है।