देहरादून में भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी जांच से कभी पीछे नहीं हटी है।

देहरादून

 

देहरादून में भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी जांच से कभी पीछे नहीं हटी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब साक्ष्य प्रस्तुत करने का समय था, तब कांग्रेस का कोई भी नेता कोई ठोस सबूत नहीं दे पाया और आज भी अदालत में साक्ष्य पेश करने से बच रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल और केवल जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस कब तक उत्तराखंड में इस तरह का भ्रम फैलाती रहेगी और भाजपा नेताओं के चरित्र हनन का प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कांग्रेस के इस रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के राजनीतिक वातावरण और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश है, जिसकी भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है।