देहरादून
देहरादून का 100 साल से अधिक पुराना आढ़त बाजार अब स्थानांतरित होने जा रहा है। आढ़त बाजार को हरिद्वार रोड स्थित ब्राह्मणवाला में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने दुकानदारों की रजिस्ट्री और मुआवज़ा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि जहां आढ़त बाजार को शिफ्ट किया जाना है, उस स्थान पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। PWD के नाम से होने वाली रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो चुका है और पूरी प्रक्रिया जल्द ही समाप्त कर ली जाएगी, जिसके बाद बाजार का शिफ्ट होना तय है।