26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में वंदेमातरम की गूंज सुनाई देगी।

देहरादून

 

 

26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में वंदेमातरम की गूंज सुनाई देगी,प्रदेश सरकार निर्देश पर शिक्षा विभाग के द्वारा बाकायदा आदेश भी जारी कर दिया गया है,वहीं माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती के का कहना है कि सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं, कि वंदेमातरम जो कि राष्ट्रीय गीत है वह 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सुबह 9:30 बजे सामूहिक रूप से गाया जाए, इस दौरान स्कूलों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत समेत कैबिनेट मंत्री, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी स्कूलों में मौजूद रहेंगे।