उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में तीन और चार नवंबर को विधानसभा में एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में तीन और चार नवंबर को विधानसभा में एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी और आने वाले वर्षों के लिए विकास का रोडमैप तय किया जाएगा। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने बताया कि यह प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है, क्योंकि तीन नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति विशेष रूप से इस सत्र को संबोधित करने देहरादून आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य के इतिहास में दूसरी बार होगा जब राष्ट्रपति विधानसभा सत्र को संबोधित करेंगी। प्रदेशभर में स्थापना दिवस को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है।