प्रदेश सरकार जहां राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य जयंती के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है,वहीं कांग्रेस के द्वारा राज्य स्थापना दिवस की राजत जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

देहरादून

 

प्रदेश सरकार जहां राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य जयंती के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है,वहीं कांग्रेस के द्वारा राज्य स्थापना दिवस की राजत जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,जिसकी सुरवात 1 नवम्बर को शाहीद स्मारक से कांग्रेस के द्वारा शहीदों को।श्रद्धांजलि देकर की गई है,इस दौरान कांग्रेस के सभी बड़े नेता शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि शहीदों के सपनो का जो उत्तराखंड बनाना था,वह अभी साकार नहीं हुआ है,इसलिए कांग्रेस शहीदों के सपनो का उत्तराखंड बनाने के संकल्प के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन रजत जयंती के अवसर पर कर रही है। जिसके तहत 2 नवंबर को राज्यभर में ब्लॉक स्तर पर विचार गोष्ठी किया जाएगा। जिसमें जिले के प्रमुख नेतागण व कार्यकर्ता शामिल होंगे। 3 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किए जाएंगे। 3 व 4 नवंबर को कांग्रेस के विधायक विधान सभा में विशेष स्तर में प्रतिभाग करेंगे। 5 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ओर कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रेस वार्ता का आयोजन करेंगे। 6 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ओर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रामपुर तिराहा गोली कांड में हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 7 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में देहरादून में राज्य के 25 वर्षों की यात्रा हम क्या थे, हम क्या है, ओर क्या होंगे पर आयोजित विचार गोष्ठी के कार्यकम। 8 नवंबर को कांग्रेस सरकारों के दो कार्यकालों 2002 से 2007 र 2012 से 2017 की उपलब्धियां व भाजपा के तीन के क्रियाकलापों कर विफलताओं की प्रदर्शनी का कार्यक्रम। 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम ओर आतिशबाजी ।

10,11 ओर 14 से राज्य के सभी 70 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा का आयोजन।