देहरादून
उत्तराखंड राज्य का निर्माण 9 नवंबर 2000 को हुआ था। 9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड अपने स्थापना दिवस का रजत जयंती मनाने जा रहा है । इस रजत जयंती की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें उन्होंने राज्य में अभी तक हुई विकास की बातों को रखी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर अभी तक 25 वर्षों में उत्तराखंड में विकास के बहुत सारे काम हुए हैं लेकिन अभी भी बहुत सारे काम बाकी हैं उनका लक्ष्य की आने वाले समय में उत्तराखंड भारत का एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बने। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 4 जुलाई 2021 को उन्होंने प्रधान सेवक के रूप में उत्तराखंड में काम करना शुरू किया था तब से लेकर अभी तक करीब 26 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ समय में 10 से 12 हजार और नियुक्तियां की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में हुए इन्वेस्टर सम्मिट से राज्य में काफी निवेश आया है अभी तक करीब राज्य में एक लाख करोड़ से अधिक का ग्राउंडिंग हो चुका है।