देहरादून
भारत के “लौह पुरुष” कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जानी है। वही प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि इस अवसर पर जनपद के सभी मुख्यालयों में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा “रन फॉर यूनिटी” के नाम से एक मैराथोन का आयोजन किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के प्रति योगदान व जनता तक इन कार्यक्रमों के उद्देश्य को लेकर राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के बाद या साथ साथ सभी विधानसभाओं में भी पदयात्रा के माध्यम से कार्यक्रम किया जायेगा।