उत्तराखंड में चटख धूप से घटा ठंड का असर

उत्तराखंड में अब मौसम में गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो गया है। सुबह और शाम के वक्त हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में राज्य भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिनभर खिली धूप के चलते पहाड़ी इलाकों में ठंडक का असर कुछ कम रहेगा, जबकि मैदानों में दिन के समय हल्की गर्मी परेशान कर सकती है। इसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक दर्ज होने के आसार हैं।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार को दून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक होकर 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।