देहरादून
उत्तराखण्ड को पच्चीस वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस को लेकर सरकार की तैयारियां जोरो पर है। वही भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का कहना है की प्रदेश के पच्चीस वर्ष पूरे होना बड़े सौभाग्य की बात है। अनेको विकास कार्य व उपलब्धियां इन पच्चीस वर्षो में प्रदेश में हुई है जिसको लेकर भाजपा पार्टी व सरकार द्वारा भी अनेको कार्यक्रम किये जाएंगे।