देहरादून
अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने वाले होंगे ब्लैकलिस्ट, सरकार को डीएम भेजेंगे रिपोर्ट।
अवैध अतिक्रमण पर सरकार और जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। नदियों के किनारे व सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर सरकार और जिला प्रशासन और सख्त हो गया व कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।
सेरा गांव पहुंचे देहरादून डीएम सविन बंसल ने कहा कि जिन्होंने नदी नालों के किनारे अवैध अतिक्रमण किया है या जिन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध बिल्डिंग का निर्माण किया है उनकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी ताकि अवैध अतिक्रमण करने वालों को जल्द ब्लैकलिस्ट किया जाए।