धामी सरकार के सुशासन से बढ़ा राजस्व, खनन बना विकास का आधार स्तंभ।

देहरादून

 

धामी सरकार के सुशासन से बढ़ा राजस्व, खनन बना विकास का आधार स्तंभ

प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुशल नीतियों, सुशासन और वित्तीय प्रबंधन के चलते प्रदेश में खनन क्षेत्र को नई दिशा मिली है। कांग्रेस के शासनकाल में जहां खनन घपलों और घोटालों के प्रतीक के रूप में जाना जाता था, वहीं धामी सरकार ने इसे राज्य के राजस्व और विकास के एक मजबूत आधार स्तंभ में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण आज खनन से पांच गुना अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है। चौहान ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने खनन नीति में सुधार किए हैं, जिसकी सराहना केंद्र सरकार ने भी की है और इसी के तहत उत्तराखंड को 700 करोड़ रुपये इनाम के रूप में प्राप्त हुए हैं।