गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तीन बड़े निर्णय लिए हैं।

देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र स्थित मझाड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आपदा से प्रभावित ग्रामीणों से भेंट की और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तीन बड़े निर्णय लिए हैं—पहला, नदी की ड्रेजिंग और रिवर ट्रेनिंग का कार्य प्राथमिकता पर दिसंबर तक पूरा किया जाएगा; दूसरा, प्रभावितों को उनके अनुकूल किराए के घर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें किराए की सीमा समाप्त कर दी गई है; और तीसरा, विस्थापन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए वाडिया इंस्टीट्यूट और जियोलॉजिकल विभाग की संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जाएगी।