मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मझाड़ा गांव के आपदा प्रभावितों से की मुलाकात ।

देहरादून

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र स्थित मझाड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आपदा से प्रभावित ग्रामीणों से भेंट की और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में भारी वर्षा, बादल फटने और भूस्खलन से व्यापक तबाही हुई है, जिसमें कई घर, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।