देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ दिनों में अपने नये विस्तारित मंत्रिमंडल के साथ मिशन 2027 की तैयारियों को नई धार देते दिखेंगे। गुजरात के बाद उत्तराखंड में भी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल जल्द आकार लेने जा रहा है। इसकी रूपरेखा धरातल पर उतरने जा रही है। वही मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल के कई पद पिछले कुछ दिनों से खाली पड़े थे जिसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा वही कौन मंत्री बनेंगे इसका निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है