देहरादून
उत्तराखंड में लगातार डेमोग्राफिक चेंज देखे जा रहे हैं खासतौर पर पछवादून में अल्पसंख्यक लोगों की संख्या गांव में बढ़ रही है जिसको लेकर सीएम धानी ने निर्देश दिए हैं कि जांच की जाए कि आखिरकार कौन अधिकारी लोगों के फर्जी आधार कार्ड और राशन कार्ड बना रहे हैं। वहीं इस पर धर्मपुर से भाजपा विधायक चमोली का बड़ा बयान सामने आया है।
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि लोग जनप्रति निधि से लिखवा कर आधार कार्ड या राशन कार्ड बनवा लेते हैं क्योंकि जन प्रतिनिधि किसी को मना नही करते और अधिकारी इस पर मुहर लगा देते हैं लेकिन ये अधिकारी की जिम्मेदारी कि वह लोगों की सारी दस्तावेज अच्छे से चेक करें और अगर कुछ कमी पाई जाती है तो राशन कार्ड या आधार कार्ड न बनाया जाए। विधायक ने कहा कि धरातल पर जो है उस आधार पर दस्तावेज बनने चाहिए।