त्योहारों के मद्देनज़र दून पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कमर कस ली है।

देहरादून

 

त्योहारों के मद्देनज़र दून पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कमर कस ली है। शहर के प्रमुख बाजार, मॉल, मंदिर-पूजा स्थलों और सार्वजनिक स्थानों में बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात करने की योजना बनायी गई है ताकि त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात चुनौतियों को प्रभावी रूप से संभाला जा सके।एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय स्तर से वार्ता कर अतिरिक्त पुलिसबल , यातायात पुलिस और त्वरित प्रतिक्रिया की टीम लगाने के लिए माँग की गई है । वहीं थाना स्तर से ही सुरक्षा और सुव्यवस्था के दृष्टिगत रोडमैप बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।प्रमुख बाजारों और पूजा स्थलों के चारों ओर अस्थायी डायवर्जन और पैदल मार्ग तय किए जा रहे हैं ताकि भीड़ के प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके साथ ही पार्किंग की कड़ी व्यवस्था के लिए चिन्हित पार्किंग जोन और वैकल्पिक पार्किंग स्थल तय किए गए हैंइस दौरान बड़ी संख्या में लोग ख़रीदारी करने बाज़ारों में पहुँचते हैं जिसके लिए ऐसे इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी साथ ही सर्वेलेंस को भी बढ़ाया जाएगा वहीं महिला सुरक्षा को भी पुलिस प्राथमिकता के रूप में देख रही है जिसके कारण चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी बनी रहेगी।