दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उल्लुओं की बलि देने की कई जगहों पर प्रथा है।

देहरादून

 

दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उल्लुओं की बलि देने की कई जगहों पर प्रथा है। इसके लिए कई बार जंगलों में बड़े पैमाने पर उल्लुओं का शिकार होता है जिसको देखते हुए वन विभाग अधिकारियों ने शिकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक समीर सिन्हा ने कहा कि दीपावली बहुत हर्ष उल्लास का पर्व है लेकिन अज्ञानता वश या लालच के कारण लोग इस समय वन्य जीवों के शिकार का प्रयास करते हैं ।खासकर उल्लू जो कि लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है उसका भी इस दौरान अवैध शिकार लोग करते है इस दृष्टि से पूरे प्रदेश में वन विभाग को सतर्क किया गया है , लगातार जंगलों नियमित गश्त बन कर्मी कर रहे है ।हमारा प्रयास रहेगा कि जो परंपरा रही है उसी खुशी के साथ दीपावली मनाई जाए लेकिन जंगलों ओर वंयजीवों पर कोई दुष्प्रभाव ना पड़े ये प्राथमिकता है ।