देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता मे हुई कैबिनेट बैठक में आज आठ प्रस्तावों पर मोहर लगाई गयी है। आठ प्रस्तावों मे से एक प्रस्ताव महिला सशक्तिकरण व बाल विकास के तहत भी लिया गया और साथ ही सुपरवाइजर नियमावली मे भी संशोधन किया गया है। वही इस प्रस्ताव की प्रशंसा करते हुए भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा की लगातार भाजपा सरकार के द्वारा महिलाओ के हित लिए कार्य किया जा रहा है जो जमीनी स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार से मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो को पूर्ण आँगनबाड़ी केंद्र बनाने की मांग की गयी थी, उस प्रस्ताव को भी केंद्र सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। वही लगभग पचास प्रतिशत पदो को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भरा जायेगा जिससे उनकी परेशानियों का निवारण होगा। निश्चित ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को इसका लाभ भी मिलेगा जो की एक सराहनीय कदम है।