देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि यह पर्व हर वर्ष हमें अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत की याद दिलाती है धामी ने कहा कि दशहरा सिर्फ रावण दहन का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मचिंतन करने ओर अपने अंदर की बुराइयों को त्यागने का भी प्रतीक माना जाता है मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए सकारात्मक सोच और आचरण अपनाएंगे साथ ही इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें महापुरुषों नमन किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया को प्रेरणा देता है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।