देहरादून
देहरादून में UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर युवा 8 दिन से धरने पर बैठे थे जिसको देखते हुए युवाओं से मिलने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार की मंशा साफ है और सरकार युवाओं के साथ खड़ी है। सीएम धामी ने आंदोलनरत युवाओं की तकलीफ महसूस करते हुए कहा कि उन्होंने खुद मौके पर आकर युवाओं की बात सुनी और इस मामले में एसआईटी जांच चल रही है जो भी आगे जाँच चल रही है उसमें जो भी संस्तुति होगी उसके अनुसार आगे जांच होगी । मुख्यमंत्री ने युवाओं के बीच आकर जो उन्हें अस्वासन दिया उसका राजपुर विधायक खजानदास ने इसे युवाओं के संघर्ष की बड़ी जीत बताया और युवाओं से धरना खत्म कर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। वहीं बेरोजगार संघ अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से युवाओं का मनोबल बढ़ा है। साथ ही सरकार ने संयुक्त स्नातक परीक्षा को लेकर निर्णय हाईकोर्ट के जज और एसआईटी के सामने रखा है, जिससे अगले सात से दस दिन में परीक्षा निरस्त होने की संभावना है। इसके साथ ही आंदोलनरत युवाओं पर दर्ज मुकदमे भी सरकार वापस लेगी।