यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण पर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। इ

देहरादून

 

यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण पर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी जांच से परहेज नहीं है और छात्रों के हित में जो भी जांच आवश्यक होगी, सरकार उसे कराने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर छात्र सीबीआई जांच चाहते हैं तो हम सीबीआई जांच भी कराएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल एसआईटी जांच कर रही है और उसे अपना काम पूरा करने का अवसर दिया जाना चाहिए। धामी ने आश्वासन दिया कि छात्रों के हित और निष्पक्ष जांच को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।