देहरादून
उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए छात्र संघ चुनावों को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। चुनाव नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की युवा शक्ति किस प्रकार की नीतियां और विकास की दिशा चाहती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण संयोग है कि एक ओर आंदोलन चल रहा था और उसी दौरान युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सोच का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 25 हजार नियुक्तियां देकर युवाओं को अवसर उपलब्ध कराए हैं और इस प्रयास को पूरे राज्य में सराहना मिली है।